Jharkhand Bijli Vitran Nigam Ltd (JBVNL)- बिजली बिल चेक तथा पेमेंट।


झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (Jharkhand Bijli Vitran Nigam Ltd) द्वारा राज्य भर में बिजली आपूर्ति का कार्य किया जाता है। कंपनी का झारखण्ड राज्य में बिजली सप्लाई में बहुत बड़ा योगदान है। यदि आप भी JBVNL का एक उपभोक्ता है, तो ऑनलाइन माध्यम से भी बिजली बिल जाँच, भुगतान एवं Consumer का विवरण निकाल सकते है। सुविधा हेतु हमनें ऑफिसियल वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक बटन उपलब्ध कराया है। जिससे घर बैठे JBVNL Bill Check एवं Payment कर पायेंगें।

CompanyJharkhand Bijli Vitran Nigam Limited
StateJharkhand
Customer support1912
Registered consumers3.2+Million
Official websitejbvnl.co.in

झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) विभाग।

यह एक बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी है। जो मुख्यतः झारखण्ड राज्य में नियमित बिजली वितरण सेवा प्रदान करने में कार्यरत है। झारखण्ड बिजली वितरण निगम लिमिटेड का परिचालन शुरू 2014 से किया गया। जब झारखण्ड स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (JSEB) का 2013 में विघटन हुआ। आज के समय में राज्य भर से लगभग 32 लाख से भी ज्यादा पंजीकृत उपभोक्ता मौजूद हैं।

बिजली बिल चेक तथा भुगतान।

बिजली उपभोक्ता JBVNL के Bill View और Pay के लिए नीचे दिए गये आसान स्टेप को फॉलो करें-

  • पहले ऑफिसियल वेबसाइट के ‘Quick Pay Bill Prepaid/Postpaid Recharge EPI‘ लिंक को खोलें।
  • जहाँ पर Postpaid Energy Bill Payment विकल्प को चयन करें।
  • अपना Consumer Number को बॉक्स में लिखें और ‘Search’ बटन पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही Net Payable Amount दिखाई देगा, जो बकाया बिजली बिल राशि है।
jbvnl bill check
  • फिर, मोबाईल नंबर को डालें। अगर ईमेल आईडी है तो लिखिए अन्यथा खाली रहने दें।
  • आगे ‘SBI ePAY‘ के ऑप्शन को सिलेक्ट करना है और Pay Now पर क्लिक करें।
  • Conformation में YES करें और Debit / Credit Card, Net Banking, SBI Corporate Credit Cards तथा UPI में से को चुन कर पेमेंट करें।
jbvnl bijli bill payment
*Note: बेहतर होगा की हमेशा अंतिम बिल भुगतान का स्लिप प्रिंट या डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

बिजली विभाग के संपर्क विवरण।

हेल्पलाइन नंबर: 1800-345-6570, 1912
ईमेल पताcontactus@jbvnl.co.in
मुख्य कार्यालय: झारखण्ड बिजली वितरण निगम लि०, इंजीनियरिंग बिल्डिंग, H.E.C, धुर्वा रांची- 834004

Frequently Asked Questions (FAQs):

Q. पहले से रजिस्टर्ड मोबाइल से ही Sign In करना होगा क्या?

नहीं, कोई भी नंबर से लॉगिन कर बिजली बिल देख एवं पेमेंट कर सकते है।

Q. क्या विभाग के कार्यालय से भी बिजली बिल जमा किया जा सकता है?

बिलकुल, इच्छुक उपभोक्ता JBVNL के कार्यालय में जा कर अपना बिजली बिल जमा कर सकते है।

Q. बिजली कनेक्शन न ले कर बिजली का उपयोग करना कितना अपराध है?

बिना बिजली कनेक्शन लिए बिजली का उपयोग करना अपराध माना जाता है। जिसमें उपयोगकर्ता पर भारी जुर्माना भरना पड़ता है।

Q. बिजली सबंधित शिकायत हो तो कैसे दर्ज करे?

ऑनलाइन माध्यम से या फिर कार्यालय में जा कर अपनी समस्या एवं शिकायत को दर्ज करा सकते है।